जब जब ईरान की मुल्ला हकूमत का अस्तित्व खतरे में हुआ, इसराइल -अमेरिका ने ईरान पर हमले कर उसे और मज़बूत किया। जनवरी २०२६ में मुल्ला हकूमत के खिलाफ हुए हिंसक आंदोलन को खामनेई हकूमत ने निर्दयता के साथ कुचल दिया था , खामनेई के पोस्टर फाडे गए उसके मुर्दाबाद के नारे पूरे ईरान में लगे , हजारों लाशें खामनेई ने ईरान की सडकों पर बिछा दी। ८६ साल के इस बूढ़े ने ३६ साल की अपनी नापाक हकूमत में हजारों ईरानियों को क़त्ल कराया , फांसियां दिलवा दी लेकिन फरवरी २८ के इसराइल - अमरीका हमले में ये खुद मारा गया और पूरे मुल्क का कबाड़ा करवाया वह अलग।
दुनिया में यह पहला ऐसा अंतिम संस्कार है जो मरने के चार महीनों के बाद किया जा रहा है -जाहिर है ईरान की मौजूदा हकूमत अपने देश की पंद्रहवीं सदी के सफ़विद शासको की परिपाटी को दोहरा रही है जिसने मातम के जलूस और ताजिया बाज़ी की शुरुआत की।
वर्तमान ईरान की मुल्ला हकूमत अली -हसन हुसैन की हलाकत के बाद अब खामनेई के मातम -मर्सिये और ताजिये आने वाले दिनों में जोड़ दे तो कोई आश्चर्य नहीं होगा।
खामनेई का सरकारी जलूस सात आठ दिन की गर्दिश करेगा, मुझे पूरा यकीन है भारत की मोदी हकूमत भी आने वाले कल में यही करेगी। मरने दो मोदी को - उसकी अर्थी का जलूस भी पूरे देश में धार्मिक अंधभक्ति को पूरे उरूज पर लाने के लिए यही सब करेगी जो आज ईरान कर रहा है।
इस्लाम की तारीख में अपनी मौत मरने वाले विरले ही थे , वर्ना सब के (चार में से तीन खलीफाओं की हत्याएं हुई ) साथ यही हुआ यानि क़त्ल हुए। लेकिन खामनेई का मुहर्रम जलूस वाकई सबसे दीगर है , सबसे वाहियात है , सत्ता कैसे अपने वर्चस्व को चिरस्थायी करने के लिए लाशों का इस्तेमाल करती है - संघियों से बेहतर आज ईरानी मुल्ला हकूमत कर रही है। मैं इस दो कौड़ी की सोच और विचारधारा का पक्षधर नहीं कि जो भी अमेरिका से लड़ेगा वह क्रांतिकारी है।
अगर यह सही है तो तालेबान के भी जिंदाबाद के नारे लगाओ ठीक वैसे ही जैसे इन काले कपडे वाले ईरानियों के लगा रहे हो।
जैसा मैंने पहले कहा था , फिर दोहरा रहा हूँ - अमरीका -ईरान - इसराइल ये तीनो मानव विरोधी काली ताकतें हैं। इनका नाश हो - नाश हो।